किछौछा नगर पंचायत ने शुरू किया सफाई अभियान
किछौछा। AMBEDKAR NAGAR
31 MAY 2020 Written By SKNEWS
कोरोना महामारी के कोविड-19 वाइरस के रोकथाम के मद्देनजर किछौछा नगर पंचायत के प्रशासन ने बड़े पैमाने पर नाली-नालों की साफ-सफाई, चूना ब्लिचिंग पाउडर समेत अन्य औशधियों का छिड़काव तथा मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। 

अधिसाशी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि किछौछा दरगाह में शीशा मजार खानकाह के पीछे सेे कादरी मियां के खानकाह होते हुए, खानकाह जामेे अशरफ के पीछे से होते हुए बीबी बिलाई के तालाब तक बने नाली-नालों व्यापक स्तर पर सफाई अभियान को अंजाम दिया गया। वार्ड मुजफ्फरनगर मे नसरुल्लाहपूर मार्ग से लेकर किछौछा नगर पंचायत की सीमा तक नालियों की सफाई करायी जा रही है।
575 प्रवासी मजदूरों पर रखी जा रही है निगरानी
किछौछा। AMBEDKAR NAGAR
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के 17 वार्डाें में बाहर से आए 575 प्रवासी मजदूरों होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इन सभी प्रवासी मजदूरों की निगरानी सभासद की अगुवाई में बनी मोहल्ला निगरानी समितियां कर रहीं हैं। निगरानी समिति मे सभासद के अलावा आशाबहू, चैकीदार समेंत अन्य शामिल हैं।
ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि वार्ड अंबेडकरनगर से लेकर निषादनगर तक 17 वार्डाें में इन दिनोें बाहर से आए 575 प्रवासी श्रमिक होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। सभासद की अगुवाई में आशाबहू प्रत्येक प्रवासी मजदूर का नियमित चेकअप करने के साथ ही माॅस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने समेत जागरूक भी कर रही हैं। ईओ ने बताया कि इन सभी प्रवासी मजदूरों के घरों कोे नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें