Written By SANTOSH KUMAR
देशभर में संक्रमण से 4711 मौतें, इनमें से 1982 अकेले महाराष्ट्र में हुईं
संक्रमितों के मामले में दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंचा भारत, यहां एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमितदिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 संक्रमित मिले, हरियाणा ने दिल्ली से लगी सीमाएं सील कराईं
STUDENT NEWS PORTAL May 29, 2020, 03:07
नई दिल्ली. देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं।
गुरुवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 नए मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, यहां अब तक 316 लोगों ने जान गंवाई। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगी राज्य की सीमाएं सील कराईं। यानी एनसीआर के शहर गुड़गांव और फरीदाबाद से भी लोग दिल्ली नहीं आ-जा पाएंगे।
गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, प. बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, हरियाणा 123, आंध्रप्रदेश में 128, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 और बिहार में 149 मरीज मिले। ये आंकड़े Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 333 मामले आए हैं। इनमें से 86 हजार 110 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 692 ठीक हो चुके हैं और 4531 की मौत हो चुकी है।
मुंबई के धारावी में उमड़ी लोगों की भीड़
एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। दरअसल, सरकार ने ऐलान किया था कि प्रवासियों को उनके गांव भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। तब से ही हर दिन सैकड़ों की तादाद में प्रवासी मजदूर गलियों में पहुंचकर, सरकार की तरफ से भेजी गई बसों में सवार होने की जद्दोजहद करते हैं। ये बसें प्रवासियों को उस स्टेशन तक छोड़ती हैं, जहां से इन्हें अपने गांव जाने के लिए ट्रेन मिलती है। मजदूरों की बड़ी संख्या के चलते यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाता।

अपडेट
कर्नाटक सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए एहतियातन महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आने वालीं ट्रेन और अन्य वाहनों पर रोक लगाई। हालांकि, येदियुरप्पा सरकार ने कहा है कि इन राज्यों से आ रहीं उड़ानों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में हमारा लक्ष्य 60 देशों से एक लाख यात्रियों को लेकर आना है। इसके बाद मिशन के तीसरे चरण के लिए भी तैयारियां भी चल रही हैं।
रेलवे ने 12 मई से शुरू हुईं राजधानी रूट की 30 स्पेशल ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है। इसके अलावा 1 जून से चलने वालीं 200 ट्रेनों में पार्सल और लगेज बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
नीति आयोग और आईसीएमआर ने कहा- हम वैक्सीन और दवाओं के जरिए कोरोना से जंग जीतेंगे। देश की साइंस और फार्मा इंडस्ट्री मजबूत है। वैक्सीन के लिए शोध जारी है। देश में 30 ग्रुप ऐसे हैं, जो वैक्सीन बनाने के लिए आगे आए हैं।
रेलवे वेंडर्स एसोसिएशन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से कहा- वे प्लेटफॉर्म पर फूड सर्विस शुरू करने के लिए अभी तैयार नहीं हैं, क्योंकि ज्यादातर वेंडर अपने गांव चले गए हैं। अभी प्लेटफार्म पर मुश्किल ही है कि कोई यात्री वेंडर की सेवाएं ले।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख
केस
27 मई 7271
26 मई 6387
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570
केस
27 मई 7271
26 मई 6387
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570
- मध्यप्रदेश: गुरुवार को 192 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7453 हो गई है। राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है।
महाराष्ट्र: गुरुवार को संक्रमण के 2598 नए मामले सामने आए, 698 मरीज ठीक हुए और 85 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 59 हजार 546 हो गई है। 18 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1982 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। मुंबई में हेड कॉन्स्टेबल जगदीश पांडुरंग की जान गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें