NEWS
AMBEDKARNAGAR 06JUNE2020
Gadgets
Realme Narzo 10 की दूसरी सेल 08.02.2020 को दोपहर 12 बजेफ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर.,...........
Narzo 10 की दूसरी सेल 08.02.2020 को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। याद रहे कि रियलमी नार्ज़ो से हाल ही में पर्दा उठा था। Realme का नया बजट फोन चार रियर कैमरे और ग्राहकों को लुभाने के लिए अनोखे डिज़ाइन के साथ आता है। रियलमी नार्ज़ो 10 में आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच, 5000 एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की अपनी वेबसाइट पर होगा। बता दें कि कंपनी ने रियलमी नार्ज़ो 10 के साथ Realme Narzo 10A को भारत में लॉन्च किया था।
Realme Narzo 10: Price in India, offers
भारत में रियलमी नार्ज़ो 10 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन देट ग्रीन और दैट व्हाइट रंग में मिलेगा। Realme Narzo 10 की पहली सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की साइट पर बिकेगा।
Realme Narzo 10 specifications, features
डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।
रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
ealme Narzo 10 (That Green, 128 GB) (4 GB RAM)#JustHere
4.5
10,612 Ratings & 926 ReviewsExtra ₹1000 discount
₹11,999
₹12,999
7% off
Coming Soon
Available offers
T&C
T&C
T&C
Written by SKPORTAL




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें