Written by SANTOSH KUMAR
ICC Women's T20 World Cup 2020 Final Match:
मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में आइसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी। भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में 85 रन से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए। कंगारू टीम की ओर से ओपनर बेथ मूनी ने नाबाद 78 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली 75 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 33 रन दीप्ति शर्मा ने बनाए, जबकि वेदा कृष्णमूर्ति 19 रन और रिचा घोष 18 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मेगन स्कट 4, जेस जोनासेन ने 3 विकेट, जबकि सोफी मोलिनेक्स, निकोला कैरी और डेलिसा कमिंसी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारतीय पारी, 99 रन पर ढेर
भारतीय टीम को पहला झटका विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में लगा। मेगन स्कट की गेंद पर एलिसा हीली ने विकेट के पीछे शेफाली को कैच किया। वहीं, तानिया भाटिया बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन हेल्मेट पर गेंद लगी और उनके बाहर जाना पड़ा। भारत को दूसरा झटका जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में लगा जो बिना खाता खोले जोनसेन का शिकार बनीं।
पहली बार फाइनल मुकाबले में उतरी टीम इंडिया को तीसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 11 रन बनाकर मोलिनेक्स का शिकार बनीं। भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद के रूप में कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुईं जो 7 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं। टीम को पांचवां झटका वेदा कृष्णमूर्ति के रूप में लगा जो 24 गेंदों में 19 रन बनाकर डेलिसा का शिकार बनीं। 88 रन के स्कोर टीम को छठा झटका लगा।
दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर निकोला कैरी की शिकार बनी। सातवां झटका शिखा पांडे के रूप में लगा, जो 1 रन बनाकर मेगन स्कट की शिकार बनी। रिचा घोष के तौर पर भारत को आठवां झटका लगा, जो 18 रन बनाकर मेगन स्कट की गेंद पर आउट हुई। राधा यादव 9वें विकेट के तौर पर आउट हुईं, जो 1 रन बनाकर जेस जोनसेन की शिकार बनीं। भारत का दसवां और आखिरी विकेट पूनम यादव के तौर पर लगा, जो 1 रन बनाकर मेगन स्कट की गेंद पर आउट हुई । राजेश्वरी गायकवाड़ एक रन बनाकर नाट आउट रही।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा मेगन स्कट ने चार विकेट लिया। जेस जोनसेन ने 3 विकेट लिए। वहीं सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वरहम और निकोला कैरी को एक-एक विकेट मिला।

2 टिप्पणियां:
Subscribe it
hello
एक टिप्पणी भेजें