Ambedkar Nagar 24 March 2020
Written By Santosh Kumar
चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। चीन में कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ले ली है। सैंकड़ों लोग इसकी चपेट में हैं। कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। कोरोना असल में वायरसों का एक बड़ा समूह है जो जानवरों में आम है।
अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। नया चीनी कोरोनो वायरस, सार्स वायरस की तरह है। इसके संक्रमण से बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं हो जाती हैं। यह न्यूमोनिया का कारण भी बन सकता है।
चीन में अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, सोमवार को हुबेई में 7 लोगों ने जान गंवाई
इटली में अब तक 6077 लोगों ने जान गंवाई, यह यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश
दैनिक भास्करMar 24, 2020, 12:48 PM IST
बीजिंग. दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 16,558 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लाख 78 हजार 842 संक्रमित हैं। 1 लाख 2 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। चीन के अधिकारी वुहान में लगभग दो महीनों से चल रहे लॉकडाउन को 8 अप्रैल को हटा देंगे। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हुबेई प्रांत के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने वुहान समेत पूरे राज्य में आवाजाही पर प्रतिबंध को आसान बनाने का फैसला किया है। 23 जनवरी को पूरे शहर को लॉकडाउन कर दिया गया था।
चीन के प्रशासन ने यह फैसला संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया है। छह दिनों में यहां केवल एक मामला सामने आया है। हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 संक्रमित हुए हैं।
केवल चार दिन में संक्रमण का आंकड़ा 2 से 3 लाख हुआ: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रियिसोस ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, हम इसकी ट्रैजेक्टरी को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले मामले से एक लाख तक पहुंचने में 67 दिन का समय लगा है। दो लाख पहुंचने में 11 दिन और दो से तीन लाख पहुंचने में केवल चार दिन का समय लगा है।
चीन में अब तक 3277 लोगों की मौत
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। जनवरी में कोरोनावायरस की वजह से वुहान को लॉकडाउन कर दिया गया था। पिछले छह दिनों में यहां केवल एक नया मामला सामने आया। पांच दिनों तक यहां कोई केस सामने नहीं आया था। सरकार अब यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में ठील देने पर विचार कर रही है। हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 संक्रमित हुए हैं।
इटली का लोंबार्डी सबसे ज्यादा प्रभावित
इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में संक्रमण के 3780 नए मामले सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली पूरी तरह से लॉकडाउन है। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। इटली में सोमवार को 601 लोगों की जान गई है। इटली यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
अमेरिका के 16 राज्यों ने घर रहने का आदेश जारी किया
अमेरिका के कम से कम 16 राज्यों ने अपने नागरिकों को घर में रहने का आदेश जारी किया है। देश के करीब 9.6 करोड़ लोग अपने घरों में हैं। देश की जनसंख्या का 29% लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, अभी तक यह आदेश लागू नहीं हो पाए हैं। अगर, 16 राज्यों में यह आदेश लागू हो जाते हैं तो करीब 14.2 करोड़ यानी 43% नागरिक घरों में कैद हो जाएंगे।
ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 335 लोगों की मौत
ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 967 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,650 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक 83,945 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 77,295 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 6650 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।
पाकिस्तान में संक्रमण का मामला 882
पाकिस्तान में कोरोनावायरस के 882 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिंध प्रांत में 384 केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज समेत मुख्य विपक्षी पार्टियां वीडियो के जरिए पूरे देश को लॉकडाउन करने के उद्देश्य से बैठक करने वाली हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक राहत पैकेज को मंजूरी दे सकते हैं।
Thanx for reading our blog
Written By Santosh Kumar
कोरोना
कोरोना विदेश में LIVE / सभी 195 देशों में संक्रमण और 16,558 मौतें: चीन के हुबेई समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटेगा, 6 दिन में सिर्फ 1 नया केस मिला

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 25 से 27 मार्च तक पूरे यूपी में लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च से 27 मार्च तक पूरे राज्य को लॉकडाउन कर दिया है। इसके दौरान उत्तर प्रदेश की सारी सीमाएं सील होंगी। सीएम ने राज्य के लोगों से लॉकडाउन का सहयोग करने को कहा है।
इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने राज्यो में एयर, मेट्रो सब बंद रखना का आदेश दिया है। सीएम ने दूसरे राज्यों और शहरों से बसों के आवागमन को भी बंद किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू लगाना पड़ सकता है। इससे पहले जनता कर्फ्यू के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 16 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन किया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि घबराहट पैदा करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया मास्क के अनावश्यक उपयोग से बचें, हर किसी को मास्क की आवश्यकता नहीं है। अनावश्यक मास्क का उपयोग करके, हम तनाव बढ़ा रहे हैं। कल कोरोना वायरस के रोगियों के लिए कुछ एंटी-मलेरिया दवाओं को निर्धारित किया गया था, लेकिन मुझे पता चला है कि अचानक यह दवा बाजार से गायब है।
लॉकडाउन : यूपी सरकार का आदेश, बहुत जरूरी हो तो बाइक पर एक और कार पर दो लोग ही निकलें
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 34
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस बड़े शहरों तक सीमित न रहकर पीलीभीत, कैराना व जौनपुर जैसे छोटे शहरों में भी पहुंच रहा है। सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार कैराना में कोरोना का नया मामला सामने आया। इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 967 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,650 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक 83,945 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 77,295 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 6650 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।
पाकिस्तान में संक्रमण का मामला 882
पाकिस्तान में कोरोनावायरस के 882 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिंध प्रांत में 384 केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज समेत मुख्य विपक्षी पार्टियां वीडियो के जरिए पूरे देश को लॉकडाउन करने के उद्देश्य से बैठक करने वाली हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक राहत पैकेज को मंजूरी दे सकते हैं।
Thanx for reading our blog

1 टिप्पणी:
good work
एक टिप्पणी भेजें